Tuesday, August 14, 2018

प्रेस रिव्यू: उमर ख़ालिद के ट्रोलर्स पर पुलिस की नज़र

क़ानून बदले बिना एक साथ चुनाव संभव नहीं". दैनिक हिंदुस्तान ने इस ख़बर को अपने पहले पन्ने पर जगह दी है.
अख़बार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत के हवाले से कहा है कि क़ानून में बदलाव के बिना लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ संभव नहीं हैं.
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विधि आयोग को पत्र लिखकर एक साथ चुनाव कराने का समर्थन किया था. अख़बार लिखता है कि आयोग 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले नई ईवीएम और वीवीपैट ख़रीदने की प्रक्रिया में है. यदि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ होते हैं तो क़रीब 24 लाख ईवीएम लगेंगी.
इंडियन एक्सप्रेस ने अपने पहले पन्ने पर जेएनयू के छात्र उमर ख़ालिद पर हुए हमले से जुड़ी ख़बर को जगह दी है. अख़बार लिखता है कि उमर पर हुए हमले को लेकर पुलिस उन लोगों पर भी नज़र बनाए हुई है जो उमर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते रहे हैं.
अख़बार ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा है कि उमर के केस को एक विशेष साइबर टीम को ट्रांसफ़र कर दिया गया है. पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाक़ात की और उसके बाद ये फ़ैसला लिया गया.
सूत्रों के हवाले से अख़बार आगे लिखता है कि पुलिस ने इलाक़े के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और कुछ वीडियो फ़ुटेज ख़ालिद के तीन दोस्तों को दिखाए और उन्होंने हमलावर की पहचान की.
पुलिस ने ख़ालिद को सोशल मीडिया पर भद्दी बातें बोलने वालों की भी एक लिस्ट बनानी शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने बताया कि अगर ज़रूरत पड़ी तो इनमें से कुछ लोगों को सवाल-जवाब के लिए भी बुलाया जा सकता है.
ब्रिटेन में एक अनियंत्रित कार संसद भवन के बाहर लगे सुरक्षा घेरे से जा टकराई. मंगलवार को हुई इस घटना में कई पैदल यात्री घायल हुए हैं. इस हादसे को आतंकवादी हमले से जोड़कर देखा जा रहा था.
अख़बार लिखता है कि गढ़वाल राइफल्स के मेजर आदित्य कुमार और जवान औरंगजेब समेत बीस सैन्य अफसरों को शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा. सिपाही ब्रह्म पाल सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा. नौसेना की छह महिला अफसरों को विश्वव्यापी अभियान के लिए नौसेना पदक से नवाज़ा गया.
हिंदुस्तान टाइम्स ने दिल्ली के मोती नगर में उपद्रवी कांवड़ियों की गिरफ़्तारी से जुड़ी ख़बर को पन्ने पर जगह दी है.
मोती नगर में कार को नुकसान पहुंचाने वाले कांवड़ियों की टोली के चार और सदस्यों को हिरासत में लिया है. इससे पहले छह लोगों को भी उपद्रव मचाने के लिए गिरफ़्तार किया जा चुका है.

No comments:

Post a Comment